हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब
झारखंड की रांची सेंट्रल जेल से आगरा लाए गए 22 वर्षीय संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने सात घंटे तक पूछताछ की। धर्मांतरण गिरोह के आतंकी कनेक्शन और फंडिंग के बारे में सवाल किए गए। मगर अयान ने ठीक से जवाब नहीं दिए। वह सिर्फ अपने धर्म के बारे में ही बोलता रहा। पता चला है कि वह आगरा के आरोपी रहमान कुरैशी और गोवा की आयशा के संपर्क में था। सदर की सगी बहनों के धर्मांतरण में कश्मीरी युवतियां भी शामिल थीं। एक युवती को कश्मीर भी बुलाया गया था। धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस को पता चला था कि पाकिस्तान सहित खाड़ी देशों से फंडिंग की जा रही थी। धर्मांतरण के लिए आतंकी कनेक्शन का भी पता चला। इसके बाद ही अयान जावेद पुलिस के टारगेट पर आया था। वह पहले से ही देश विरोधी गतिविधियों के मामले में रांची जेल में बंद था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 05:35 IST
हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब #CityStates #Agra #UttarPradesh #AyanJavedInterrogation #AgraConversionCase #AtsInvestigationIndia #TerrorFundingProbe #RahmanQureshiLink #अयानजावेदपूछताछ #आगराधर्मांतरणमामला #SubahSamachar
