कोहली-डिविलियर्स नहीं: इस युवा खिलाड़ी की स्किल चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार! कम उम्र में ही बनाए कई रिकॉर्ड्स
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसकी एक खास स्किल वह अपने खेल में चाहते हैं। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नामों के बजाय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को चुना। सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि वह किसी दूसरे क्रिकेटर की कौन सी स्किल अपने अंदर लेना चाहेंगे, तो उन्होंने सूर्यवंशी की छक्के लगाने की क्षमता को चुना। 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने कहा, 'एक युवा लड़का है, आपने उसका नाम जरूर सुना होगा- वैभव सूर्यवंशी। निश्चित रूप से उसकी छक्के लगाने की क्षमता।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 11:37 IST
कोहली-डिविलियर्स नहीं: इस युवा खिलाड़ी की स्किल चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार! कम उम्र में ही बनाए कई रिकॉर्ड्स #CricketNews #Cricket #International #SuryakumarYadav #VaibhavSooryavanshi #ViratKohli #AbDeVilliers #RohitSharma #MsDhoni #Ipl2026 #TeamIndia #AsianGames2026 #SubahSamachar
