Asiad: एशियाड टीम में सूर्यकुमार को जगह नहीं? BCCI ने तैयार की 30 संभावितों की सूची; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वर्ष 19 सितंबर से ऐची-नागोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के कप्तान नहीं होंगे। यही नहीं वह इन खेलों की टीम में भी नहीं होंगे। उन्हें बीसीसीआई की ओर से एशियाई खेलों के संभावितों में जगह नहीं दी गई है। वहीं, आईपीएल में अपने बल्ले धूम मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने जा रहे हैं। उन्हें संभावितों में जगह मिली है। संभावितों में टी-20 विश्वकप जीतने वाली 15 सदस्यीय टीम के 13 क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें सूर्य और सिराज को छोड़ बुमराह, सैमसन, अभिषेक, हार्दिक पंड्या, रिंकू, ईशान जैसे क्रिकेटर हैं। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि जापान में भारतीय टीम नए कप्तान की अगुवाई में ज्यादातर मुख्य क्रिकेटरों के दम पर अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने उतरेगी। बीसीसीआई की ओर से दी गई एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं। बीसीसीआई जल्द ही इन खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 04:47 IST
Asiad: एशियाड टीम में सूर्यकुमार को जगह नहीं? BCCI ने तैयार की 30 संभावितों की सूची; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल #CricketNews #Cricket #International #AsianGames2026 #VaibhavSooryavanshi #SuryakumarYadav #Bcci #IndiaCricketTeam #VvsLaxman #GautamGambhir #SubahSamachar
