Yamuna Nagar News: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से हो रही निगरानी
यमुनानगर। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन मैदान 2.0 के तहत जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिले में विभिन्न थाना और चौकी पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खेतों, जंगलों और सुनसान स्थानों पर विशेष नजर रखी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों और अपराध शाखाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सदर यमुनानगर, अर्जुन नगर पुलिस चौकी और सेक्टर-17 थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरों से संदिग्ध इलाकों की निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन से मिलने वाली तस्वीरों और सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 01:01 IST
Yamuna Nagar News: संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से हो रही निगरानी #SurveillanceUsingDronesInSensitiveAreas. #SubahSamachar
