Yamuna Nagar News: नालों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश

जगाधरी। बरसात में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता ने जगाधरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा मिला। वहीं, निरीक्षण के दौरान नगराधीश कार्य से संतुष्ट नहीं दिखे, उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सभी कार्य दुरुस्त रखने के आदेश दिए।इस दौरान नगराधीश ने बूड़िया गेट पुलिस चौकी से तेजली गेट, ढोल वाली पुलिया, अशोक विहार, रामलीला भवन और सेक्टर-17 के मुख्य नाले सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जल निकासी की तैयारियों का जायजा लिया। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों पर किए अवैध कब्जों और पानी की निकासी में बाधा बनने वाले स्लैब को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रमुख और लिंक नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर सीवरेज और नालों की स्थिति की निगरानी करने तथा जाम होने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान नगराधीश ने लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें तथा अन्य ठोस कचरा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे थोड़ी सी बारिश में भी सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि शहर को जलभराव से मुक्त रखने के लिए प्रशासन और आमजन दोनों की सहभागिता जरूरी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, जेई गगन संधू, स्थानीय पार्षद भानू प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 01:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: नालों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश #SurpriseInspectionOfDrains;OfficialsInstructedToCompleteWorkOnAWarFooting. #SubahSamachar