सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर अब क्यों सुरेश ओबेरॉय ने उठाए सवाल? बॉलीवुड सेलेब्स को भी दिखाया आइना

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी और प्रकाश राज, विशाल डडलानी समेत कई बॉलीवुड कलाकरों ने समर्थन दिया था। कुछ सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे थे तो कुछ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। हाल ही में सुरेश ओबेरॉय ने इस मामले पर बात की है। उन्होंने कलाकारों के इस समर्थन पर सवाल उठाए हैं। क्या सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड कलाकारों को मुर्ख कहा निधि वसंदानी के पॉडकास्ट में सुरेश ओबेरॉय कहते हैं, हम जिम्मेदार लोग हैं। दुनिया आपकी बात सुनती है और आप जो कहते हैं, उसे मानती है। कुछ भी बोलने से पहले, आपको रिसर्च करनी चाहिए, देखना और समझना चाहिए कि इसके पीछे कौन है, कौन-कौन शामिल है। क्या वह सभी नीट छात्र हैं या उनमें राजनेता, पत्थर फेंकने वाले या हंगामा करने वाले लोग शामिल हैं जब तक आपको पता न हो, आप इतनी मुखरता से कैसे बोल सकते हैं वह आगे कहते हैं, अगर मुझे किसी चीज के बारे में पता नहीं है तो मैं उस पर बात नहीं करूंगा। मैं कहूंगा कि मुझे इसके बारे में पता नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर अब क्यों सुरेश ओबेरॉय ने उठाए सवाल? बॉलीवुड सेलेब्स को भी दिखाया आइना #Bollywood #National #SureshOberoi #CjpProtests #BollywoodCelebs #SubahSamachar