SC: सीबीएसई की तीन भाषा नीति में सुप्रीम कोर्ट को क्या खटका? 'Native' शब्द के इस्तेमाल को लेकर कही ये बात
CBSE Three-Language Policy: केंद्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने नीति में इस्तेमाल किए गए नेटिव यानी मूल भाषा शब्द पर सवाल उठाया। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने "नेटिव" शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह औपनिवेशिक (colonial) दौर से आया है। उन्होंने सवाल किया कि भारत में अंग्रेजी को किस हद तक गैर-स्वदेशी भाषा माना जा सकता है। जस्टिस बागची ने कहा कि उन्हें नेटिव शब्द के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति है और इसकी जगह इंडिजिनस यानी स्वदेशी शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तैयार करने वालों को नेटिव शब्द के इस्तेमाल को लेकर सावधान होना चाहिए था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 20, 2026, 12:56 IST
SC: सीबीएसई की तीन भाषा नीति में सुप्रीम कोर्ट को क्या खटका? 'Native' शब्द के इस्तेमाल को लेकर कही ये बात #Education #National #SupremeCourt #SubahSamachar
