सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: छह स्कूल-छह अस्पताल समेत 44 निर्माण होंगे सील, रात में अस्पतालों से मरीज किए शिफ्ट

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 44 आवासीय भूखंडों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को नौ अप्रैल तक बंद कर निर्माण सील करने का आदेश दिया है। इस आदेश की जद में 6 स्कूल, 6 अस्पताल और 4 बैंक्वेट हॉल समेत कई शोरूम और दुकानें आ गई हैं। इस आदेश के बाद बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक उथल-पुथल मची रही। जहां दिन में व्यापारियों ने आवास विकास की टीम को घेरकर विरोध जताया और उन्हें लाैटा दिया वहीं सीलिंग की दहशत में रात होते-होते अस्पतालों से कम गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने और दुकानों से बोर्ड हटाने और दुकानें खाली करने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें:Meerut:सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी, दमकल गाड़ियां व भारी पुलिस फोर्स तैनात, व्यापारियों में रोष

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: छह स्कूल-छह अस्पताल समेत 44 निर्माण होंगे सील, रात में अस्पतालों से मरीज किए शिफ्ट #CityStates #Meerut #मेरठसेंट्रलमार्केट #सेंट्रलमार्केटध्वस्तीकरण #सुप्रीमकोर्टआदेशमेरठ #शास्त्रीनगरसेंट्रलमार्केट #आवासीयभवनोंमेंव्यावसायिकगतिविधि #MeerutCentralMarketCase #SupremeCourtOrderMeerut #ShastriNagarMarketSealing #SubahSamachar