Meerut: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, औघड़नाथ में लगाई अंतिम अर्जी, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में दहशत

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट से जुड़े प्रकरण में मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई से पहले व्यापारियों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। संभावित फैसले को देखते हुए सोमवार को बाजार अधिकांश समय बंद रहा। व्यापारियों ने न्याय और अपने व्यापार की सुरक्षा की कामना के लिए सर्वधर्म प्रार्थना, रुद्राभिषेक और औघड़नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। सर्वधर्म प्रार्थना के साथ न्याय की गुहार सुनवाई से एक दिन पहले व्यापारियों ने शांति, सौहार्द और न्याय की कामना को लेकर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। मुख्य यजमान के रूप में दिनेश गुप्ता, सुषमा रानी, दिनेश मखीजा, अलका मखीजा, महिपाल सिंह और सावित्री मलिक शामिल रहे। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने जैन धर्म के नमोकार मंत्र का पाठ कर सभी के वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें:Meerut:अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, औघड़नाथ में लगाई अंतिम अर्जी, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में दहशत #CityStates #Meerut #मेरठसेंट्रलमार्केट #सुप्रीमकोर्टसुनवाई #शास्त्रीनगर #औघड़नाथमंदिर #आवासएवंविकासपरिषद #44भवनसील #व्यापारियोंकाप्रदर्शन #सर्वधर्मप्रार्थना #रुद्राभिषेक #सलमानखुर्शीद #SubahSamachar