Supreme Court: 'निष्पक्ष मुकदमे के लिए खतरा', सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस के ऑनलाइन वीडियो अपलोड पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक मामले में सुनवाई के दौरानमोबाइल फोन से शूट किए गए वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने कोएक गंभीर समस्या बताया। इसके साथ हीइसे निष्पक्ष मुकदमे के लिए बड़ा खतरा भी बताया। कोर्ट की यह टिप्पणी उस पीआईएल पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमेंआरोप लगाया गया कि पुलिस अक्सर आरोपी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देती है, जिससे जनता के मन में पक्षपात पैदा होता है। इतना ही नहींपीआईएल में यह भी कहा गया कि पहले ही राज्यों को मीडिया ब्रीफिंग के लिए दिशानिर्देश बनाने को कहा गया है, जो सोशल मीडिया पोस्ट को भी कवर करेगा। इस पर सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा किहर व्यक्ति मोबाइल फोन के साथ खुद को मीडिया मानने लगा है। बता दें कि यह टिप्पणी सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की, जिसमेंन्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली भी शामिल थे। ये भी पढ़ें:-Energy Crisis: 'ईरान-भारत पाइपलाइन से पीछे हटना थी ऐतिहासिक भूल', केरल के सीएम ने बताई ऊर्जा संकट की वजह सीजेआई सूर्यकांत ने इसेडिजिटल गिरफ्तारी जैसा बताया इसके साथ ही सीजेआई सूर्यकांत ने इसे डिजिटल गिरफ्तारीजैसा बताया और कहा कि लोग खुद को मीडिया बताकर अलग तरीके से प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंनेसुझाव दिया कि पीआईएल को फिलहाल वापस ले लिया जाए और अप्रैल के बाद एसओपी लागू होने के बाद व्यापक दायरे के साथ दोबारा दायर किया जाए। कोर्ट के इस सुझाव कोवकील ने मान लिया। ये भी पढ़ें:-केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों का किया एलान; जानें किसे कहां से मिला टिकट न्यायमूर्ति ने एसओपी बनाने पर दिया जोर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि केवल पुलिस को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी)के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन मीडिया और सोशल मीडिया के प्रभाव को रोकना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल का खतरा बढ़ रहा है, क्योंकि कुछ प्लेटफॉर्म केवल ऑनलाइन काम कर रहे हैं और लोगों को ब्लैकमेल भी कर सकते हैं।कोर्ट की टिप्पणी के बादवरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने बताया कि पुलिस कभी-कभी आरोपी को हाथकड़ी में दिखाने, घसीटने या झुकाने जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देती है, जो व्यक्तिगत सम्मान और निष्पक्षता के लिए खतरा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Supreme Court: 'निष्पक्ष मुकदमे के लिए खतरा', सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस के ऑनलाइन वीडियो अपलोड पर जताई चिंता #IndiaNews #International #SupremeCourt #VideoUploadCase #SocialMedia #SubahSamachar