Haridwar News: यूजीसी का किया समर्थन
हरिद्वार। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उत्तराखंड इकाई की बैठक प्रादेशिक कार्यालय जमुना पैलेस में हुई। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामवचन राजभर को राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष के रूप में सियाशरण यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में भारत सरकार की ओर से लागू नए यूजीसी कानून का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मौके पर विजय सिंह पाल, धर्मेंद्र लोधी, मुकेश कुमार, गुरुदत्त धीमान, गिरी राज किशोरी लोधी, नेत्रपाल प्रजापति, विमलेश कुमार सिंहा, घनश्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:19 IST
Read More:
Supported by UGC
Haridwar News: यूजीसी का किया समर्थन #SupportedByUGC #SubahSamachar
