Faridabad News: सुपर-100 परीक्षा टली, अब 17 अप्रैल के बाद होगी
फरीदाबाद। जिले में दो अप्रैल को आयोजित होने वाली सुपर-100 परीक्षा के दूसरे चरण के समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 17 अप्रैल के बाद आयोजित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि पहले यह तारीख अनुमानित थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले सभी विद्यालयों को नई तारीख की सूचना समय पर दे दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा में जिले से 109 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। अब दूसरे चरण की परीक्षा के माध्यम से पूरे प्रदेश से कुल 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित विद्यार्थियों में से 400 छात्रों को कुरुक्षेत्र में आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जहां उन्हें बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:19 IST
Faridabad News: सुपर-100 परीक्षा टली, अब 17 अप्रैल के बाद होगी #Super-100ExamPostponed #NowItWillBeHeldAfterApril17 #SubahSamachar
