West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा
बारिश के बाद बुधवार सुबह मेरठ में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय हल्की ठंडक और दिन में हल्की धूप के कारण मौसम का असर फिलहाल संतुलित बना हुआ है। 24 से 48 घंटे तक रहेगा ऐसा ही मौसम मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान कभी बादल तो कभी धूप देखने को मिल सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें:Meerut:किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 05:57 IST
West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा #CityStates #Meerut #मौसमखबर #मेरठमौसमअपडेट #बारिशकेबादमौसम #तापमानमेंगिरावट #प्रदूषणसेराहत #MeerutWeatherUpdate #WeatherAfterRain #TemperatureDropNews #UpWeatherNews #HeatwaveUpdate #SubahSamachar
