यह जिंदगी बदल देने वाली फिल्म , अनुराग कश्यप का फोन आने से हैरान थीं सनी लियोन; बोलीं- कैनेडी को घर मिल गया
अभिनेत्री सनी लियोन जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में नजर आएंगी। सनी लियोन इस फिल्म को अपने 15 साल के करियर में सबसे खास मानती हैं। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के लिए उन्हें कॉल किया था। कैनेडी काफी वक्त से तैयार है और कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे तारीफें भी मिल चुकी हैं। अब सनी लियोन ने फिल्म के अपने अनुभव के बारे में बात की। फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सनी इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान सनी लियोन ने फिल्म के लिए अपनी तैयारी और इस फिल्म की गंभीरता को लेकर बात की। उन्होंने कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं वहां थोड़े समय के लिए ही थी, लेकिन उस दौरान इस फिल्म पर काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा। इसमें जो मेहनत लगी है, इस फिल्म के लिए हम जितनी जगहों पर गए हैं और अलग-अलग जगहों, देशों, फिल्म समारोहों और यहां तक कि आम लोगों से भी जो प्रतिक्रिया मिली है, वह कमाल की है। सच में यह बहुत ही रोमांचक है। कैनेडी को आखिरकार एक घर मिल गया। फिल्म में कम स्क्रीन टाइम को लेकर सनी ने कहा कि यह निश्चित रूप से किरदार के बारे में है। यह स्क्रीन टाइम के बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि फिल्म में वह समय कितना प्रभावशाली है। मुझे लगता है कि इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही अद्भुत अनुभव था। जब आप इसे देखते हैं, तो ऐसा नहीं लगता कि मैं वहां हूं और फिर गायब हो जाती हूं। यह अधिकांश बड़ी फिल्मों की तरह, केवल एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है। इसमें कई अलग-अलग किरदार हैं। अनुराग कश्यप के साथ ऐसी थी पहली मुलाकात अनुराग कश्यप के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए सनी लियोन ने कहा मैं चौंक गई थी। मैंने सोचा, आप मुझे फोन करना चाहते थे तो पहले उन्होंने डेनियल को फोन किया और डेनियल ने कहा, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं भाई आप सीधे सनी को फोन करके पूछ लीजिए। तो जब उन्होंने फोन किया, तो दूसरी तरफ डेनियल ने कहा, हे भगवान, यह तो कमाल है। और फिर उन्होंने फोन करके कहा कि वह चाहते हैं कि मैं इस रोल के लिए ऑडिशन दूं। मैं ऑडिशन के लिए तैयार थी, लेकिन मुझे इसके लिए गिड़गिड़ाना पड़ा क्योंकि वह बार-बार कह रहे थे, तुम्हें ऑडिशन की जरूरत नहीं है। मैंने उनसे कहा, प्लीज। अगर अंग्रेजी में है तो मत भेजिए, लेकिन अगर हिंदी में है तो भेज दीजिए। कुछ शब्द मुश्किल हो सकते हैं। तो उन्होंने डायलॉग भेजे और मैंने उन्हें याद कर लिया। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऑफिस के ये सभी लोग मेरे साथ एक मजाक कर रहे थे। मुझे कान्स में डिनर के दौरान पता चला। वे कहने लगे, हां, हमने तुम्हारे साथ एक मज़ाक किया था। हम बस यह देखना चाहते थे कि तुम आओगी या नहीं। मैंने कहा कि क्या आप सच कह रहे हैं मैंने डायलॉग याद कर लिए थे। मैं बहुत घबराई हुई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 07:31 IST
यह जिंदगी बदल देने वाली फिल्म , अनुराग कश्यप का फोन आने से हैरान थीं सनी लियोन; बोलीं- कैनेडी को घर मिल गया #Bollywood #National #SunnyLeone #AnuragKashyap #Kennedy #KennedyReleaseDate #KennedyStarcast #KennedyOnOtt #KennedyOnZee5 #KennedyAnuragKashyap #SubahSamachar
