गर्मी : जिला अस्पताल की ओपीडी में 15 दिनों में डेढ़ गुना बढ़ी मरीजों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। नागरिक अस्पताल में गर्मी बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 15 दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 700 से 800 रहती थी, वहीं अब यह 1100 से 1200 तक पहुंच रही है। इनमें 250 से 300 मरीज रोजाना गर्मी से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, उल्टी-दस्त, चक्कर, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बुधवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, हालांकि वीरवार रात हुई हल्की बारिश से तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, बेहोशी, सांस लेने में परेशानी और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।शरीर में पानी की कमी आ रही सामने नागरिक अस्पताल में जो मरीज गर्मी से संबंधित बीमारियों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, उनमें पानी की कमी पाई जा रही है। गर्मी लगने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पाचन क्षमता प्रभावित हो जाती है। ये लक्षण हों तो हल्के में न लेंगर्मी के मौसम में अगर बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है या पसीना बिल्कुल ही न आए तो यह गंभीर मामला है। इसके अलावा कमजोरी महसूस होना, गला सूखना, हाथ-पैर और पेट की मांसपेशियों में तेज दर्द और ऐंठन होना और शरीर पर चकते या घमौरियां निकलना भी गर्मी के कारण होता है। वर्जनगर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। लोगों को भी गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन करें।-डाॅ. मंजू कादियान, सीएमओ, झज्जर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गर्मी : जिला अस्पताल की ओपीडी में 15 दिनों में डेढ़ गुना बढ़ी मरीजों की संख्या #Summer:TheNumberOfPatientsInTheOPDOfTheDistrictHospitalIncreasedByOneAndAHalfTimesIn15Days. #SubahSamachar