Anger Control Yoga: गर्मी में गुस्सा कंट्रोल करने के 5 आसान योग उपाय
Mental Calmness Yoga Tips:गर्मी का मौसम आते ही शरीर के साथ-साथ मन भी गर्मी से परेशान हो जाता है।तेजधूप, पसीना, बेचैनी और नींद की कमी मिलकर मानसिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। यही कारण है कि गर्मियों में चिड़चिड़ापन, तनाव और गुस्सा तेजी से बढ़ता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, ध्यान न लगना और मन का अशांत रहना आम समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर समय रहते इसे रोका न जाए, तो यह रिश्तों, काम और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। योग के जरिए इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। योग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। नियमित योग अभ्यास से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, दिमाग ठंडा रहता है और भावनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकताहै। गर्मियों में कुछ विशेष योगासन और प्राणायाम आपके गुस्से को शांत करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं। इस लेख में ऐसे ही आसान और असरदार योग उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मी में भी शांत और खुश रह सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 09:50 IST
Anger Control Yoga: गर्मी में गुस्सा कंट्रोल करने के 5 आसान योग उपाय #YogaAndHealth #National #SummerTips #MentalCalmness #AngerControl #YogaTips #SubahSamachar
