Kotdwar News: दो राजकीय इंटर कॉलेजों में शुरू हुआ समर कैंप
जयहरीखाल। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडौन में सात दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई।राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल में आयोजित समर कैंप का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रगति ज्योति असवाल ने किया। पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जयहरीखाल एवं राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जयहरीखाल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सुदीप कुमार जखवाल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक महिपाल रावत, हरीश कुमार, दिनेश पाठक एवं अंकिता द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडौन में प्रधानाचार्य भगवती सिंह, बीआरसी समन्वयक चंद्रमोहन सिंह रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को भाषा की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर बीईओ डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, मीना अधिकारी, दीक्षा पांडेय, सीआरपी सुमित शाह, सुमित कुमार, निशा बलूनी, जाह्नवी मौजूद थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:54 IST
Kotdwar News: दो राजकीय इंटर कॉलेजों में शुरू हुआ समर कैंप #SummerCampsBeginAtTwoGovernmentIntermediateColleges #SubahSamachar
