Sumit Nagal: क्यों टूटा हुआ महसूस कर रहे स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल? तकनीक के इस्तेमाल की उठाई मांग

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने पॉज्नान चैलेंजर के शुरुआती राउंड में एक विवादित अंपायरिंग कॉल के बाद टेनिस में रेफरी सिस्टम की आलोचना की है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और निराशा जाहिर की। 'मैं बहुत निराश और टूटा हुआ महसूस कर रहा था' नागल ने बताया कि एक पॉइंट के दौरान वह गेंद की ओर दौड़े, जो स्पष्ट रूप से आउट थी। उस समय कोर्ट पर लाइन जज और चेयर अंपायर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं दिया। उन्होंने लिखा "मैंने तुरंत हाथ उठाया, लेकिन अंपायर ने कहा कि उन्होंने नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने नीचे जाकर मार्क चेक करने से भी मना कर दिया।"

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sumit Nagal: क्यों टूटा हुआ महसूस कर रहे स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल? तकनीक के इस्तेमाल की उठाई मांग #Tennis #National #SumitNagal #SubahSamachar