Mandi News: मक्का और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय
15 जुलाई तक करवाएं मक्का और धान की फसल का बीमासंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। फसल को आपदा से बचाने के लिए कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा शुरू किया है। किसान 15 जुलाई तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कर लें। इस योजना में फसल बुवाई में रुकावट, खड़ी फसल का नुकसान, कटाई के बाद हानि और स्थानीय आपदाएं शामिल हैं। खरीफ में मक्का और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय है। मक्का का प्रीमियम 5,400 और धान का 12,000 रुपये प्रति हेक्टेयर है, जिसमें किसान को केवल 2% यानी लगभग 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर (करीब 98 रुपये प्रति बीघा) देना होगा, बाकी राशि सरकार वहन करेगी। जिला मंडी में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। गैर-ऋणी किसान लोकमित्र केंद्र, बैंक, सहकारी समिति या पीएमएफबीवाई पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में भूमि प्रमाण पत्र, आधार, बैंक पासबुक, पटवारी द्वारा सत्यापित बुवाई प्रमाण पत्र और बटाईदारों के लिए पट्टा प्रमाणपत्र शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 17:10 IST
Mandi News: मक्का और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय #SumInsuredForMaizeAndPaddyFixed #SubahSamachar
