Hawala Case: सुकेश चंद्रशेखर का करीबी नवस अबू धाबी से भारत लाया गया, 217 करोड़ के वसूली में मामले में था फरार

217 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर के करीबी सहयोगी व हवाला ऑपरेटर नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल उर्फ नवस केआई (55) को अबू धाबी से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अगस्त, 2021 में सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नवस विदेश भाग गया था। ईओडब्ल्यू ने नवस के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस को अबू धाबी में आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिली। बाद में नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) अबु धाबी ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी नवस को सीबीआई टीम को सौंप दिया। सीबीआई टीम नवस को अबू धाबी से दिल्ली एयरपोर्ट लेकर पहुंची। दिल्ली पहुंचते ही नवस को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत ने 10 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया। ईओडब्ल्यू के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि सुकेश ने साथियों के साथ रोहिणी जेल से वसूली रैकेट चलाया और शिकायतकर्ता अदिति सिंह से 217 करोड़ रुपये की वसूली की। मामले में अब तक 22 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ब्यूरो सुकेश की रकम को लगाता था ठिकाने आरोपी नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल मूलरूप से कोच्चि, केरल का रहने वाला है। शुरुआत में केरल में नवस का इंटीरियर प्रोडक्शन का कारोबार था। इस बीच उसकी मुलाकात सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज से हुई। लीना ने उसे सुकेश से मिलवाया। बाद में वह सुकेश का बिचौलिया और हवाला ऑपरेटर बन गया। उसके पैसों को देश-विदेश में ठिकाने लगाने लगा। सुकेश के गिरफ्तार होते ही नवस विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। नवस की गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 01:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hawala Case: सुकेश चंद्रशेखर का करीबी नवस अबू धाबी से भारत लाया गया, 217 करोड़ के वसूली में मामले में था फरार #IndiaNews #National #SukeshChandrasekhar #NavasKi #HawalaOperator #AbuDhabiExtradition #DelhiPolice #EconomicOffencesWing #Rs217CroreExtortionCase #SubahSamachar