Pilibhit News: चीनी मिल के ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन
पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मिल के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना देने का बजाय मृतक का शव सीधे घर भेज दिया। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मिल गेट पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दरिया राज निवासी देवेंद्र कुमार (30 वर्ष) पुत्र मेवाराम बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल में ट्रैक्टर चालक पद पर नौकरी करता था। बुधवार को सुबह करीब पांच बजे बैगास स्थल पर देवेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि हादसे में युवक की जान गई। मिल प्रशासन ने परिवार को बिना सूचना दिए ही शव घर भेज दिया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने शव लाकर मिल गेट पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 10:17 IST
Pilibhit News: चीनी मिल के ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन #CityStates #Pilibhit #TractorDriverDies #SubahSamachar
