UP: फर्जी रिपोर्ट और बिना जांच शिकायत का निस्तारण कराना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित; पांच अफसरों पर कार्रवाई
Varanasi News: आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही करने पर बृहस्पतिवार को छह अफसरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। डीएम सत्येंद्र कुमारके निर्देश पर हुई समीक्षा में कई विभागों के अफसरों ने बिना स्थलीय जांच किए और शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही शिकायतें निस्तारित कर दीं। ऐसे छह मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस, वेतन रोकने, निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। राजातालाब तहसील के सेवापुरी निवासी मनोज कुमार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में लेखपाल ने गलत आराजी संख्या का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट भेज दी। जांच में गलती मिलने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 23:42 IST
UP: फर्जी रिपोर्ट और बिना जांच शिकायत का निस्तारण कराना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित; पांच अफसरों पर कार्रवाई #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
