Bareilly News: चौबारी मेले के प्रबंधन के लिए 12 नवंबर तक करें आवेदन

बरेली। रामगंगा नदी के किनारे ग्राम चौबारी में लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेला 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन व प्रबंधन के लिए प्रशासन ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। उपजिलाधिकारी सदर एवं मेला मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने बताया कि मेले का प्रबंधन ग्राम चौबारी के लोगों की ओर से गठित समिति करती है। समिति में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियमानुसार प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। समिति को मेले से संबंधित समस्त धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए नायब तहसीलदार चौबारी, तहसीलदार सदर या मेला मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: चौबारी मेले के प्रबंधन के लिए 12 नवंबर तक करें आवेदन #SubmitApplicationsForTheManagementOfTheChaubariFairByNovember12. #SubahSamachar