Agra News: सहारनपुर के लिए चुनी गई युवा मुक्केबाजों की सब-जूनियर टीम

आगरा। जिला मुक्केबाजी संघ ने शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए 28 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में दमखम दिखाया। चयनित खिलाड़ी 8 जून को स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10 से 13 जून तक सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं 15 से 18 जून तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। संघ के अध्यक्ष पृथ्वी चाहर, सचिव बृजेश मीणा, कोच गौरव ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। चयनित खिलाड़ी सब-जूनियर बालक वर्ग में उवेद, सनी लोधी, इंद्र राजपूत, ललित, अमित यादव, कार्तिक चौहान, मंशाराम, अभिषेक यादव, आदित्य वर्मा, रज जोगिया, उत्सव कश्यप और अविनाश पांडेय का चयन किया गया। ---

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: सहारनपुर के लिए चुनी गई युवा मुक्केबाजों की सब-जूनियर टीम #Sub-juniorTeamOfYoungBoxersSelectedForSaharanpur #SubahSamachar