अध्ययन में बड़ा खुलासा: हिमाचल में हर दस साल में बढ़ रहे सूखे के चार दिन, जल सुरक्षा-कृषि पर पड़ सकता है असर
पश्चिमी हिमालय में सूखे की स्थिति गंभीर होने के संकेत मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में वर्षा और सूखे की प्रवृत्तियों के तुलनात्मक अध्ययन में हिमाचल प्रदेश की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक पाई गई है। वर्ष 1981 से 2020 तक के आंकड़ों पर आधारित इस अध्ययन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लगातार सूखे के दिनों की अवधि बढ़ रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में वर्षा की मात्रा, बारिश की तीव्रता और मध्यम से भारी वर्षा वाले दिनों की संख्या में गिरावट पाई गई। उत्तराखंड में वर्षा के सूचकांकों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं मिला। यह अध्ययन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र और रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान से जुड़े शोधकर्ताओं कृतिका नाग, सुजाता पटनायक, वेलुस्वामी वेंकटरमणन, वर्तिका शर्मा और एमएस शेखर ने किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 22:08 IST
अध्ययन में बड़ा खुलासा: हिमाचल में हर दस साल में बढ़ रहे सूखे के चार दिन, जल सुरक्षा-कृषि पर पड़ सकता है असर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalNews #SubahSamachar
