Delhi NCR News: छात्रों को कचरा प्रबंधन सिखाया
पूर्वी दिल्ली। डॉ. भीमराव अंबेडकर, सीएम श्री विद्यालय में छात्रों को पर्यावरण जागरूकता के लिए इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (आईपीसीए) के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और ई-वेस्ट के निस्तारण की जानकारी दी गई। जोन-5 के उप शिक्षा निदेशक सुशील जैन मुख्य अतिथि रहे। आईपीसीए की शिवांगी चौधरी ने छात्रों को कचरा प्रबंधन के बारे में बताया। सुशील जैन ने बच्चों को प्लास्टिक और ई-वेस्ट के सही प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर राठी ने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने रिड्यूस, रिफ्यूज व रिसाइकिल सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया। राठी ने बच्चों को ई-वेस्ट एकत्र करने के अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया। उप शिक्षा निदेशक सुशील जैन ने अन्य विद्यालयों में भी ऐसी गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 18:38 IST
Delhi NCR News: छात्रों को कचरा प्रबंधन सिखाया #StudentsWereTaughtWasteManagement #SubahSamachar
