Delhi NCR News: आसान पेपर के कुछ सवालों में उलझे छात्र, पेपर रहा संतुलित
दसवीं में अंग्रेजी का पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया-शिक्षकों ने कहा कि पूरा पेपर संतुलित लेकिन कॉम्प्रिहेंसिव पैसेज थोड़े सोचने पर मजबूर करने वाले थेअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। अंग्रेजी के आसान पेपर ने छात्रों के चेहरे खिला दिए, हालांकि कुछ सवालों में छात्र उलझे जिस कारण से उन्हें पेपर हल करने में समय लगा। कुछ छात्रों को प्रश्न पत्र में लिटरेचर पार्ट थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा, तो कुछ को रीडिंग पार्ट को हल करने में कठिनाई हुई। पैसेज वाले प्रश्न आसानी से समझ आने वाले थे। कोई भी प्रश्न घुमाकर नहीं पूछा गया था। सभी प्रश्न एनसीईआरटी किताबों से ही पूछे गए। अंग्रेजी की परीक्षा देकर आई अनन्या ने कहा कि प्रश्न पत्र वैसे तो संतुलित था, लेकिन उसमें लिटरेचर पार्ट थोड़ा कठिन व चुनौतीपूर्ण था। बाकी प्रश्न सीधे तौर पर एनसीईआरटी किताब से ही पूछे गए थे। पैसेज वाले सवाल आसानी से समझ में आने वाले थे। छात्र जीत ने कहा कि प्रश्न पत्र में रीडिंग और ग्रामर सेक्शन कठिन था और लिटरेचर पार्ट का कठिनता स्तर मध्यम था। दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। दसवीं की छात्रा कुमकुम ने कहा कि उन्हें पेपर आसान लगा इस कारण उन्होंने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पेपर समाप्त कर दिया। उन्हें ग्रामर के प्रश्न आसान लगे। लिटरेचर के सवाल कुछ घुमाकर पूछे गए थे। विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षक निधि सिंह ने कहा कि पेपर का स्तर मध्यम से थोड़ा मुश्किल था। कॉम्प्रिहेंसिव पैसेज थोड़े सोचने पर मजबूर करने वाले थे। सवाल तुलनात्मक मूल्यांकन और क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित थे। इनमें छात्रों को दिमाग लगाना पड़ा। कुछ सवाल सीधे भी थे, ग्रामर के हिसाब से सवाल ट्रिकी थे। पिछले साल के प्रश्न पत्र के मुकाबले में यह पेपर थोड़ा मुश्किल था। शालीमार बाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की शिक्षक टीजीटी नयन दहिया ने कहा कि अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव पेपर संतुलित और आसानी से हल होने वाला था। अधिकतर छात्रों ने प्रश्न पत्र को निर्धारित समय में पूरा कर लिया। प्रश्न पत्र स्पष्ट और सीधे थे। अनसीन पैसेज का स्तर मध्यम था। लिटरेचर सेक्शन एनसीईआरटी पर आधारित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 18:56 IST
Delhi NCR News: आसान पेपर के कुछ सवालों में उलझे छात्र, पेपर रहा संतुलित #StudentsWereConfusedBySomeQuestionsInTheEasyPaper #ButThePaperRemainedBalanced. #SubahSamachar
