Delhi NCR News: छात्रों ने ली तंबाकू-मुक्त जीवन की शपथ
आईपीयू में तंबाकू के खिलाफ उठी आवाजनई दिल्ली। युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में बुधवार को तंबाकू-मुक्त अभियान चलाया गया। आईपीयू के एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने तंबाकू-मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत शपथ भी ली। कार्यक्रम की थीम जीवन चुनें तंबाकू नहीं रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक प्रो वरुण जोशी ने प्रतिभागियों को तंबाकू-मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों, स्वयंसेवकों और सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। आईपीयू की एनएसएस प्रकोष्ठ की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:30 IST
Delhi NCR News: छात्रों ने ली तंबाकू-मुक्त जीवन की शपथ #StudentsTookAPledgeForATobacco-freeLife #SubahSamachar
