बेहतर कॅरिअर के लिए मेहनत करें विद्यार्थी : वर्मा
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में मंगलवार को काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को ईईएमआईएस पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। सत्र में विद्यार्थियों को कौशल विकास, बेरोजगारी भत्ता, औद्योगिक भत्ता योजना सहित राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही भविष्य में इन योजनाओं का लाभ लेने के बारे में प्रेरित किया गया। इस मौके पर अजय कुमार, गरीमा कुमारी, हीना कुमारी, रोहिनी, सुलेखा कुमारी, बजिंद्र सिंह, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 17:09 IST
बेहतर कॅरिअर के लिए मेहनत करें विद्यार्थी : वर्मा #StudentsShouldWorkHardForABetterCareer:Verma #SubahSamachar
