Meerut News: कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्र की स्कूटी चोरी
कोचिंग सेंटर के बाहर से स्कूटी चोरीमेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी ध्रुव गोस्वामी ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनका छोटा भाई विश्व वैभव गिरि 17 मई को दोपहर करीब तीन बजे सेंट्रल मार्केट स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। उसने स्कूटी कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर आया तो स्कूटी वहां से गायब थी। छात्र ने आसपास के क्षेत्र में स्कूटी की काफी तलाश की थी। लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। -----पुलिस ने हमले का आरोपी पकड़ामेरठ। लोहिया नगर पुलिस बुधवार को चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वर्ष से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जाकिर कॉलोनी निवासी समीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।- ढाई किलों गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तारमेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने चिंदौड़ी पुलिया के पास युवक का संदिग्ध युवक को खड़े देखा। पुलिस ने युवक के चेकिंग ली। पुलिस को आरोपी के पास ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जाकिर कालोनी निवासी साकिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।-------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 21:18 IST
Meerut News: कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्र की स्कूटी चोरी #Student'sScooterStolenFromOutsideCoachingCentre #SubahSamachar
