आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा नियंत्रक लापता! ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम, छात्रों ने लगाए पोस्टर

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कुलपति के नहीं मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के भी कार्यालय में नहीं मिलने पर छात्रों ने उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पर परीक्षा नियंत्रक को ढूंढकर लाने वाले के लिए ₹11 का इनाम घोषित किया गया। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में न मिलने पर छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें लापता बताते हुए पोस्टर लगाए और ₹11 का इनाम रखने का ऐलान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा नियंत्रक लापता! ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम, छात्रों ने लगाए पोस्टर #CityStates #Agra #UttarPradesh #DrBhimraoAmbedkarUniversity #AgraUniversity #MissingExamController #BscAgricultureStudents #StudentProtest #₹11Reward #UniversityAdministration #SubahSamachar