Protest: शिक्षा मंत्रालय के बाहर छात्र संगठनों का प्रदर्शन, NTA और शिक्षा मंत्री के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग

Exam Paper Leak Protest: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर सोमवार को छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बार-बार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। छात्र संगठनों का आरोप है कि NEET, CUET, SSC और CBSE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Protest: शिक्षा मंत्रालय के बाहर छात्र संगठनों का प्रदर्शन, NTA और शिक्षा मंत्री के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग #Education #National #EducationMinistry #Neet #Protest #SubahSamachar