Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने सीखे मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर

शिविर में तनाव प्रबंधन व भावनात्मक संतुलन का दिया संदेशसंवाद न्यूज एजेंसीबड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ की पहल पर युवा मन का मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर योग एवं जागरूकता सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू करवाया गया। सत्र में योग को सिर्फ शारीरिक अभ्यास के बजाय मानसिक एकाग्रता और तनाव प्रबंधन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों ने योगाभ्यास, श्वास संबंधी अभ्यास और सजग गतिविधियों को अपनाया। उन्हें तनाव से बेहतर ढंग से निपटने, एकाग्रता बढ़ाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद भी हुआ। उन्होंने पढ़ाई और दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। चर्चा के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अपनी भावनाओं को समझने की जरूरत पर जोर दिया गया। आमंत्रित वक्ता आयुषा धनौतिया ने स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक-भावनात्मक संतुलन को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रयास उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने में मदद कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. मनोज डोगरा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. विजय ठाकुर, प्रो. विश्वास ठाकुर, प्रो. श्वेता शर्मा, प्रो. मधु, प्रो. आकाश शर्मा और प्रो. सुमन गोयल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने सीखे मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर #StudentsLearnedTheTricksToStayMentallyHealthy. #SubahSamachar