Sonipat News: विद्यार्थियों को आत्म-देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए किया प्रेरित

सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ग्लोबल मेंटल हेल्थ विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। अमेरिका से आईं प्रोफेसर डॉ. सृष्टि मीरा सरदाना, डॉ. हेनरी रिनौड इसमें शामिल हुईं। डॉ. सृष्टि मीरा सरदाना ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व और ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को आत्म-देखभाल को प्राथमिकता देने तथा अपनी भावनात्मक भलाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर समुदाय में संवाद को बढ़ावा दे रहे हैं जिन्हें अक्सर पर्याप्त महत्व नहीं मिल पाता। उन्होंने शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।डॉ. हेनरी रिनौड ने परिवार के साथ भारत की पहली यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय संस्कृति, लोगों की आत्मीयता की सराहना करते हुए कहा कि जब हम दूसरों को कुछ सिखाने आते हैं तो बदले में उनसे बहुत कुछ सीखकर भी जाते हैं। मिस अतुल्या ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यद्यपि यह उनकी पहली एसएसएफ में यात्रा है लेकिन निश्चित रूप से यह उनकी आखिरी यात्रा नहीं होगी। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं व प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस संवाद को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर रमेश जैन, डॉ. सुरेश जैन, अमन, मीनू अग्रवाल, प्रियंका, तान्या, निकिता, एंजिनी भी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: विद्यार्थियों को आत्म-देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए किया प्रेरित #StudentsEncouragedToPrioritizeSelf-care. #SubahSamachar