Mandi News: रेड अलर्ट के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच गए विद्यार्थी
रेड अलर्ट के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच गए विद्यार्थीअफसरों को मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देशसहायक कंट्रोल रूम किया स्थापितसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में प्रशासन के रेड अलर्ट के बाद भी जोगिंद्रनगर के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सोमवार को पढ़ाई के लिए पहुंच गए। कुछ स्थानों पर संचालकों ने वापस भेजा। सार्वजनिक पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षा की अकादमियों में भी विद्यार्थियों की चहलकदमी देखने को मिली। हालांकि, छोटे बच्चों की पढ़ाई वाले स्कूलों में प्रशासन के आदेशों की पूरी पालना हुई। मंडी में मौसम विभाग की चेतावनी के तहत बड़ी प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट में रहने के लिए कहा है। लडभड़ोल क्षेत्र में नुकसान के अधिक अंदेशे को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग को बाधित सड़कों को खोलने, दमकल विभाग, पुलिस थाना और उसके अधीन आने वाली तीनों पुलिस चौकियों को आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया है। तेज बारिश से नदी-नालों में उफान की आशंका को लेकर एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन अगर बंद मिलें तो आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपमंडल कीरणा, बिनवा और मच्छयाल खड्ड में आए उफान के चलते एसडीएम मनीश चौधरी ने नदी, नालों और खड्डों से दूर रहने का आग्रह किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 17:57 IST
Mandi News: रेड अलर्ट के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच गए विद्यार्थी #StudentsArrivedAtEducationalInstitutionsDespiteTheRedAlert. #SubahSamachar
