छात्रा ने कॉलेज में दी जान: 7वें पीरियड में पानी पीने की बात कह क्लास से निकली, लगाई आग; छोड़ा तीन पेज का नोट
दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार की सुबह सर्वाेदय कन्या विद्यालय में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की ओर से परिसर में आत्महत्या को लेकर स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे तमाम स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, क्या किसी ने छात्रा को ऐसा करते हुए नहीं देखा। सूत्रों ने कहा कि छात्रा के चिल्लाने पर स्कूल में मौजूद स्टाफ को जब पता चला तो वह वहां भागे। वहां पहुंचते ही सभी के होश उड़ गए। छात्रा मुंह के बल गिरी पड़ी थी। उसके शरीर की हरकत भी थम चुकी थी। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 07:57 IST
छात्रा ने कॉलेज में दी जान: 7वें पीरियड में पानी पीने की बात कह क्लास से निकली, लगाई आग; छोड़ा तीन पेज का नोट #CityStates #DelhiNcr #Delhi #CrimeNews #DelhiPolice #Suicide #SubahSamachar
