Kurukshetra News: पांच किलोमीटर दाैड़ में छात्र कृष प्रथम
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। इस दाैरान पांच किलोमीटर की दाैड़ के पुरुष वर्ग में 15 मिनट 15 सेकंड के साथ ग्यारहवीं कॉमर्स के छात्र कृष प्रथम स्थान पर, 17 मिनट 16 सेकेंड के साथ बारहवीं आर्ट्स के छात्र हिमांशु द्वितीय स्थान पर और 20 मिनट 58 सेकेंड के साथ ग्यारहवीं आर्ट्स के छात्र कृष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में 30 मिनट के साथ ग्यारहवीं मेडिकल की छात्रा असीस कौर प्रथम स्थान पर, 35 मिनट के साथ आठवीं की छात्रा मुस्कान द्वितीय स्थान पर और 37 मिनट के साथ आठवीं की छात्रा नवरीन कौर तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।स्कूल संचालक नरेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और लोगों में एकता और समरसता की सद्भावना को बढ़ाना है। स्प्रिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दाैड़ के जरिए पूरे विश्व को एक होने और भाईचारे की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 00:30 IST
Kurukshetra News: पांच किलोमीटर दाैड़ में छात्र कृष प्रथम #StudentKrishFirstInFiveKilometerRace #SubahSamachar
