Mandi News: उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विद्यार्थी सम्मानित
बग्गी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांजी में नए सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अक्षय शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में आने का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी उनका प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपना परिचय देने के साथ-साथ अपने जीवन के उद्देश्यों को भी साझा किया। प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा सातवीं के हार्तिक, दसवीं के दिव्यांश और ग्यारहवीं की लक्षिता और ऋषभ को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 16:35 IST
Mandi News: उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विद्यार्थी सम्मानित #StudentHonoredForOutstandingPresentation #SubahSamachar
