Meerut News: हाईवे पर छात्र पर जान लेवा हमला किया
-पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीकंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक निजी कॉलेज के बी-फार्मा के छात्र हर्ष पर उसके कॉलेज के ही तीन आरोपियों ने नुकीले हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनिरूध, अमन व आर्यन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी।भावनपुर निवासी हर्ष ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह दिल्ली-देहरादून हाईवे के बाईपास स्थित एक निजी कॉलेज में बी-फार्मा का छात्र है। मंगलवार शाम व अपने दोस्त को बाइक से मोदीपुरम छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जटौली कट के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित से गाली-गलौज कर दी। छात्र ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। छात्र ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।------------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:05 IST
Meerut News: हाईवे पर छात्र पर जान लेवा हमला किया #StudentAttackedOnHighway #SubahSamachar
