Panipat News: तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, गर्मी से लोग बेहाल

पानीपत। ज्येष्ठ माह में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह दस से शाम छह बजे तक गर्म लू चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने पूरे सप्ताह तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है।जिले में बुधवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। गर्म हवा चलने से लोग दोपहर के समय कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब बना रहेगा। तपती धूप में कुटानी रोड पर छाया सन्नाटा। संवाद तपती धूप में कुटानी रोड पर छाया सन्नाटा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, गर्मी से लोग बेहाल #StrongWindsIncreasedTheTrouble #PeopleWereSufferingFromTheHeat. #SubahSamachar