Chandigarh-Haryana News: न्याय की मांग को लेकर 9 व 10 अप्रैल को हड़ताल का एलान
- जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व नौकरी देने की मांग- नगर निकाय कर्मचारी भी देंगे साथअमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। फरीदाबाद में 16 फरवरी को भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले फायर कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए अब कर्मचारी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने 9 व 10 अप्रैल को दो दिन की राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है।कर्मचारियों की मांग है कि जान गंवाने वाले भवीचंद शर्मा और रणवीर के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। इन संगठनों के कर्मचारी 9 व 10 अप्रैल को शहरों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:05 IST
Chandigarh-Haryana News: न्याय की मांग को लेकर 9 व 10 अप्रैल को हड़ताल का एलान #StrikeAnnouncedOn9thAnd10thAprilDemandingJustice #SubahSamachar
