Lucknow News: बीबीएयू में बाहरी छात्रों को रोकने के लिए सख्ती
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों को रोकने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। ऐसे में रात 10:30 बजे के बाद गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश करते समय पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया है। 10:30 बजे के बाद यदि कोई विद्यार्थी आता है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में प्रॉक्टर ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि विवि प्रशासन को शिकायत मिली कि कई छात्र पहचान पत्र की अमान्य सॉफ्ट कॉपी रखते हैं और रात में गेट खोलने के लिए गार्ड पर दबाव डालते हैं, जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ है। े
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 02:58 IST
Read More:
Strict Measures at BBAU to Bar Outsiders
Lucknow News: बीबीएयू में बाहरी छात्रों को रोकने के लिए सख्ती #StrictMeasuresAtBBAUToBarOutsiders #SubahSamachar
