Panipat News: सड़क पर गुंडई, हमले में कई घायल
आदर्श नगर में सरेराह युवक को डंडों और बेल्ट से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर भागेमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के आदर्श नगर में तीन-चार हमलावरों ने बुधवार सुबह को सरेराह एक युवक पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।यूपी के बागपत निवासी अंकित ने बताया कि वह मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रहकर एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम करते हैं। बुधवार सुबह को वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह आदर्श नगर में पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और धक्का देकर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एक महिला ने शोर मचा दिया और पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो हमलावर अंकित को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीडियो के आधार पर सभी की पहचान की जा रही है।कूड़े की रेहड़ी रास्ते से हटाने पर झगड़े में एनआरआई और माता-पिता पर हमलापानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोशाला रोड पर बीच रास्ते में खड़ी कूडे़ की रेहड़ी हटाने की कहने पर सात-आठ हमलावरों ने एनआरआई व उनके माता-पिता पर हमला कर दिया। लाठी-डेडों से हमला करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जाटल रोड शास्त्री कॉलोनी की राजबाला ने बताया कि उनके बेटे विक्की ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह कुछ दिन के लिए पानीपत आए थे। बुधवार को वह बेटे और पति के साथ गोशाला में गायों के लिए चारा लोड कर टेंपो से जा रहे थे। जब वह गोशाला रोड पर पहुंचे तो बीच रास्ते में कूड़े की एक रेहड़ी खड़ी थी। उन्होंने रेहड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बीच वहां पर मौजूद युवक प्रवीण व उसके 8-10 साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके बेटे बेटे और पति पर लाठी डंडों से वार कर घायल कर दिया। उन्होंने थाने पर पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आस-पास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। संवादसेठी चौक पर जाम में फंसे ई-रिक्शा चालक पर हमला पानीपत। थाना किला क्षेत्र में सेठी चौक पर जाम में फंसे ई-रिक्शा चालक पर 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। इससे रिक्शा चालक की नाक की हड्डी टूट गई। विद्यानंद कॉलोनी के इजहार अहमद ने बताया कि उनका लड़का सूफियान ई-रिक्शा चलाता है। आठ जून को वह अपनी रिक्शा लेकर सेठी चौक पर गया था। जहां पर जाम में फंसने पर 10-12 हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। युवकों की पिटाई के कारण सूफियान के नाक की हड्डी टूट गई थी। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया क शिकातय मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
Panipat News: सड़क पर गुंडई, हमले में कई घायल #StreetHooliganism;SeveralInjuredInAttack. #SubahSamachar
