स्त्री शक्ति समृद्धि: कार्यक्रम आज, महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी की राह, सुरक्षित-संतुलित निवेश पर चर्चा
महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और समझदारी भरे निवेश के प्रति जागरूक हों। इसी उद्देश्य से अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की ओर से अलीगढ़ में आज स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को कमाई के साथ-साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। 4 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से अलीगढ़ के रामघाट रोड जनकपुरी स्थित होटल ऑर्चिड ब्लू में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। मुख्य वक्ता केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के जोनल सेल्स हेड, यूपी, उत्तराखंड, वाइस प्रेसिडेंट धीरज डीन शामिल होंगे। वह महिलाओं को बचत, निवेश और जोखिम प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे कि परिवार की जरूरतों के लिए निवेश की योजना कैसे तैयार करें, निवेश करते समय किन सामान्य गलतियों से बचें और समय के अनुसार निवेश रणनीति में बदलाव क्यों करें महिलाएं निशुल्क इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सचिन से 9654283964 पर संपर्क करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:33 IST
स्त्री शक्ति समृद्धि: कार्यक्रम आज, महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी की राह, सुरक्षित-संतुलित निवेश पर चर्चा #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #StreeShaktiSamriddhi #AligarhNews #AmarUjalaBonus #WomanEmpowerment #Investment #SubahSamachar
