Kullu News: पंचायती राज चुनावों को बनाई रणनीति

बंजार (कुल्लू)। पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर सोमवार को दवाला मंदिर में बंजार कांग्रेस की बैठक गई। बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन राम सिंह मियां ने की। बैठक में नगर पंचायत बंजार के चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों पर सहमति बनाई गई। राम सिंह मियां ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।बंजार कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि ये पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए सेमीफाइनल की तरह हैं। यदि कांग्रेस इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जीत का रास्ता मजबूत होगा। इससे पहले बंजार में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पंचायती राज चुनावों को बनाई रणनीति #StrategyMadeForPanchayatiRajElections #SubahSamachar