Gorakhpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई का धरना कल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई की बैठक रविवार को संघ के कैंप कार्यालय, राप्ती नगर में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 28 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। साथ ही जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भी एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने सत्यपाल सिंह को शिक्षक एमएलसी के रूप में सदन में पहुंचाने का आह्वान किया। संयोजन जिला मंत्री डॉ. शोभित श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रांतीय मंत्री डॉ. अजय पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश दत्त पांडेय, मंडल मंत्री डॉ. डीएन पांडेय, रामजी बागी, सुभाष यादव, अवनींद्र सिंह, अनंत मौर्य, डॉ. दिनेश गौतम, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम तिवारी, धनंजय तिवारी, शैलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई का धरना कल #StrategyFormulatedForASit-inProtestAtTheDistrictInspectorOfSchools'OfficeRegardingA21-pointListOfDemands. #SubahSamachar