Prayagraj : आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग की सूचना पर एसटीएफ ने मारा छापा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)नैनी में एसटीएफ ने छापा मार दिया। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यहां पर सॉल्वर गैंग दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। छापेमारी में पांच सॉल्वर गिरफ्तार हुए हैं, जो दूसरे छात्रों के स्थान पर ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे। इस मामले में लिप्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार समेत 11 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। यहां परपूरे प्रयागराज जनपदके 210 आईटीआई कॉलेज का केंद्र बनाया गया है। यहां तीन पालियो में परीक्षाएंचलरही हैं।सॉल्वरों द्वारा पेपर सॉल्व कराए जाने की सूचना पर एसटीएफ नेजिलाधिकारी के आदेश पर यहां छापा मार दिया। एसटीएफ को एक कमरे में पांच सॉल्वर मिले जो दूसरे छात्रों की जगह पर ऑनलाइन पेपर दे रहे थे। एसटीएफ ने मौके से पांच लाख 10 हजार रुपया,पांच कंप्यूटर भी जब्त किया है। प्राइवेट स्कूल के छात्रों सेएक पेपर का 4000 रुपया वसूला जा रहा था।इसमें लिप्त पांच सॉल्वर के अलावा आईटीआई नैनी केप्रधानाचार्य अशोक कुमार, अनुदेशक (शिक्षक)फूल प्रकाश, राजकुमार मौर्य, सुधीर कुमार, नीरज शर्मा, संतोष सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से विद्यालयमें हड़कंप मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग की सूचना पर एसटीएफ ने मारा छापा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार #CityStates #Prayagraj #ItiNainiPrayagraj #NainiItiCollege #ItiCollegeInPrayagraj #SubahSamachar