UP: एक लाख के इनामी ललन सिंह को STF ने मार गिराया, 4 साल पहले दरोगा को मारी थी गोली; तीन लोगों की हत्या की थी

UP Encounter News:बिहार और यूपी पुलिस के लिए वर्षों तक सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह उर्फ लल्लन का आपराधिक इतिहास बेहद भयावह रहा है। हत्या, पुलिसकर्मियों की हत्या कर सरकारी हथियार लूटने, बैंक डकैती, लूटपाट और पुलिस मुठभेड़ जैसे संगीन मामलों में उसका नाम दर्ज रहा। हाल ही में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारे गए इस अपराधी और उसके गिरोह के खिलाफ दर्ज मामलों ने उसकी आपराधिक दुनिया की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार लल्लन सिंह और उसके भाइयों ने बिहार के पटना, नालंदा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी व चंदौली जिलों में लंबे समय तक आतंक का माहौल बना रखा था। उन पर कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एक लाख के इनामी ललन सिंह को STF ने मार गिराया, 4 साल पहले दरोगा को मारी थी गोली; तीन लोगों की हत्या की थी #CityStates #Varanasi #Ballia #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar