Kangra News: कोटला में एनएसएस का राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर शुरू

कोटला (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में एनएसएस के राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर 2026-27 का शुभारंभ हुआ।पांच दिवसीय यह शिविर 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जवाली के एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान उन्होंने युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और समाज सेवा का महत्व समझाया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की भूमिका की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने अतिथियों और स्वयंसेवियों का स्वागत किया।जिला समन्वयक रजनीश कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिले की प्रत्येक एनएसएस इकाई से दो-दो स्वयंसेवियों का चयन किया गया है। शिविर में करीब 432 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस दौरान व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, नशा निवारण, स्वच्छता अभियान, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।शिविर के पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 00:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: कोटला में एनएसएस का राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर शुरू #State-levelYouthLeadershipCampOfTheNSSBeginsInKotla #SubahSamachar