कल से रोहतक में शुरू होगी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

रोहतक। जिले के लाढ़ौत में 21 फरवरी से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 1200 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधान रमेश बोहर ने बताया कि लाढ़ौत में देशवाल भवन परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी जिसकी तैयारियां वीरवार शुरू हो चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को जन्म व अन्य प्रमाण पत्रों के अलावा फोटो लेकर आना होगा। अलग- अलग भार वर्गों में कुश्ती के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि अंंडर-15 में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन में मुकाबले होंगे। सभी कुश्ती मुकाबले मैट पर आयोजित किए जाएंगे। 21 को लड़कियों के होंगे मुकाबले महिला कुश्ती में 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 व 66 किलोग्राम भार वर्ग जबकि ग्रीको रोमन में 38, 41, 44, 48 व 52 किलोग्राम भार वर्ग में महिला कुश्ती के मुकाबले 21 फरवरी को होंगे। इनसे पहले पहलवानों का वजन भी किया जाएगा।22 को पुरुष दिखाएंगे दमखमदेशवाल भवन में 22 फरवरी को पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे जिनमें फ्री स्टाइल में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी कुश्ती के दांव पेच दिखाएंगे। इसके अलावा ग्रीको रोमन में 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 19:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
News



कल से रोहतक में शुरू होगी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता #News #SubahSamachar